
एम्स, ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ब्लड बैंक को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाईल ब्लड वैन भेंट की गई। बताया गया कि इससे ब्लड बैंक में जरुरतमंदों के जीवन बचाने के लिए अधिक संख्या में रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे।
बुधवार को एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक व सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने एम्स संस्थान के ब्लड बैंक को ब्लड कलेक्शन के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाईल ब्लड वैन भेंट करने के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की इस पहल से दूरदराज के इलाकों में मोबाईल ब्लड वैन के माध्यम से रक्तदाता रक्तदान कर एम्स रक्तकोष में सहयोग कर सकते हैं, जिससे जरुरतमंदों के जीवन को बचाया जा सके।
इस अवसर पर संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रोफेसर जया चतुर्वेदी ने संस्थान की ओर से आईसीआईसीआई बैंक व आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. गीता नेगी ने बताया कि इसके माध्यम से संस्थान के रक्तकोष को ब्लड कलेक्शन में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाईल ब्लड वैन में ब्लड स्टोरेज सिस्टम उपलब्ध है, इस वैन में एक समय में तीन लोग ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
ले. कर्नल अमित परासर ने कहा कि संस्थान मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है। इस दिशा में संस्थागत स्तर पर सततरूप से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, ट्रांसफ्यूजन मेडसिन विभाग की डॉ. दलजीत कौर, डॉ. आशीष जैन, आईसीआईसीआई बैंक के जोनल हेड संजीव शर्मा, ब्रांच मैनेजर रमन सचदेवा, रिजनल हेड अनादि द्विवेदी, रिजनल मैनेजर मेघा गुप्ता, फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड सुधीर जैन, अमित डंगवाल आदि मौजूद थे।


More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों पर शिकंजा,जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले हिस्ट्रीशीटर को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार, कर भेजा जेल.!
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी,विहिप मार्गदर्शक बैठक में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक.!
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान,श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई, पी.जी. पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत फीस छूट से छात्रों में उत्साह .!