
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून, 23 फरवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों कहा निर्देशित करते हुए कहा कि कैबिनेट द्वारा कृषि-स्टेट मिलेट मिशन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मिलेट मिशन के तहत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स वर्ष के दृष्टिगत मिलेट्स द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ – साथ मोटे अनाज का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के साथ ही मिलेट मिशन के अंतर्गत वार्षिक कैलेंडर तैयार व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार को सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश के समस्त 95 विकास खंडों में मिलेट गोष्टी, होटलों एवं रेस्त्रां में मिलेट रेसिपी और प्रदेशभर में महिला स्वयं सहायता के लिए कार्यशाला का आयोजन और पर्वतीय जनपदों में 515 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में मंडवा, झंगोरा के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेट्स मेले एवं गोष्टी के आयोजन की रूप तैयार कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने किसानों को मोटे अनाज की खेती यानी मिलेट फार्मिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कार्य योजना बनाकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्टेट मिलेट मिशन तहत मंडुआ को 73.16 करोड़ की कार्ययोजना से खरीदा जाएगा। अब मंडुवा को सरकार 35.16 रुपये प्रति किलो पर खरीद करेगी। राशन के साथ 1 किलो मंडुवा को चार ज़िलों उधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून में दिया जाएगा। मिड डे मील में भी 40 सप्ताह तक बच्चों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा झंगोरा के लिए भी राज्य स्तर से न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किया जायेगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित ही यह कदम किसानों आय दोगुनी करने में मददगार साबित होगा।
इस अवसर पर कृषि अपर निदेशक केसी पाठक, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !