
उतराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य पाल से उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को कैसे बढ़ावा दिया जाए इसको लिए आगामी 27 और 28 अक्टूबर को उत्तराखंड में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुचेंगे और यहां के अधिकारियों के साथ प्राकृतिक खेती को लेकर गोष्टी का आयोजन किया जाएगा ।
वहीं इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्राकृतिक खेती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष फोकस है। मंत्री जोशी ने कह कि 2 दिन पूर्व ही गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्राकृतिक खेती को लेकर एक बैठक की थी। जिसमे देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती की आपार संभावनाएं है। मंत्री जोशी ने कहा कि गुजरात ने प्राकृतिक खेती में अच्छा काम किया है निश्चित रूप से राज्य को इस गोष्ठी का लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा।वहीं इसके उपरांत कैंप कार्यालय में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड में प्राकृतिक खेती को बढावा दिये जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल,विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण, सचिव राज्यपाल, अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण, निदेशक कृषि, अपर निदेशक कृषि द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मंत्री जोशी ने निर्देशित किया कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर को वृहद गोष्ठी / कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। 27 अक्टूबर को उक्त गोष्ठी / कार्यशाला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी। साथ ही दिनांक 28 को राज्यपाल महोदय द्वारा किसानों के साथ गोष्ठी / कार्यशाला संवाद किया जायेगा। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में अन्य राज्यों में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी देते हुये उत्तराखण्ड में भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए रणनीति तैयार की जायेगी। कार्यशाला में महामहिम आचार्य देवव्रत (राज्यपाल-गुजरात) द्वारा भी अपना मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रदेशभर से किसान इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे साथ ही 95 ब्लॉक के किसान वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इस अवसर पर सचिव कृषि वी. बी.आरसी पुरुषोत्तम, विधायक रेनू बिष्ट, विधायक अनिल नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार