जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत 14 और 15 जुलाई 2023 को कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों/ कर्मचारियों सहित अवकाश रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने अवगत कराया कि राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बन्द आदि घटनाएं घटित हो रही हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से अपर सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 14 एवं 15 जुलाई, 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों कक्षा 1 से 12वीं तक (निजी एवं सरकारी) एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापको / कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।कहा कि इसी के मद्देनजर जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों/ कर्मचारियों सहित अवकाश रहेगा।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त