May 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राजधानी के सभी स्कूल आज भी रहेंगे बंद, नदी नालो से दूर रहने की दी चेतावनी, पुलिस और एसडीआरएफ सहित फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड़ पर रहने के दिये आदेश !

एक दिन की राहत देने के बाद आज और कल मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 13 और 14 अगस्त को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 15 को भी अधिकतर जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा अतः .

मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, 13 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की भी आशंका है। हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें। वहीं,जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशानुसार देहरादून में आज भी कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले के सभी थाने और चौकियो सहित फायर ब्रिगेड और एस डी आर एफ को हाई अलर्ट मोड़ पर रखा गया है !

You may have missed

Share