
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति खुद को उत्तराखंड पुलिस से जुड़ा बताते हुए बयान देता नजर आ रहा है।पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति शेर सिंह है, जो उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात रह चुका है। IG कुमाऊ निवेदिता कुकरेती ने बताया की वीडियो मे दिखने वाला पुलिस कर्मी जब हरिद्वार मे तैनात था तों अपराधियों के साथ मिलीभगत करके लोगो की जमीनो पर कब्ज़ा करने के चलते जेल जा चूका है जिसके बाद उसको वर्ष 2025 में निलंबित कर दिया गया था। अब यह जांच की जा रही है कि उसकी वर्तमान सेवा स्थिति क्या है और यदि वह निलंबित है, तो उसने सरकारी वर्दी पहनकर सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन में कैसे भाग लिया।जिसके लिए शेर सिंह के खिलाफ अलग से क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !