मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रूद्रपुर
रुद्रपुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद परिजन किशोरी का शव दफनाने के लिए रूद्रपुर से जिला रामपुर के अजीमनगर ले गए। पुलिस को इसकी भनक लगी तो अजीमनगर पहुंच गई और यूपी के रामपुर जिला पुलिस की मदद से मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। इससे पुलिस को उसकी हत्या का संदेह है। हालांकि परिजनों का कहना है कि किशोरी ने डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार रंपुरा चौकी क्षेत्र के पहाड़गंज के एक मोहल्लेवासी की 15 साल की पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजन किशोरी के शव को यूपी के अजीमनगर जिला रामपुर ले गए। किशोरी की हत्या कर शव अजीमनगर में दफनाने ले जाने की सूचना मिली तो चौकी प्रभारी नवीन बुधानी टीम के साथ अजीमनगर पहुंच गए और परिजन शव को दफनाते इससे पहले अजीमनगर पुलिस की मदद से शव कब्जे में लेकर रुद्रपुर ले आए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस किशोरी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत हुई है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता से भी पूछताछ की जा रही है। इधर, परिजनों का कहना है कि किशोरी ने डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा कर आत्महत्या की है।

More Stories
जनसंघर्ष मोर्चा ने बीआरपी/ सीआरपी का र्मिकों की बदहाली का उठाया मुद्दा,कर्मिको को दो माह से वेतन ना मिलने के बाद गुजर बसर कैसे होगा की कही बात !
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !