हरिद्वार। रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर भगवानपुर विधानसभा की कांग्रेस की विधायक ममता राकेश के पुत्र अभिषेक राकेश और उनकी पुत्री आयुषी राकेश ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। जिससे भगवानपुर विधानसभा के लोग अचरज में हैं।दरअसल, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद नेता अब पद पाने के लिए दूसरी पार्टियों में सेंध लगा रहे हैं। इसी कड़ी में भगवानपुर विधायक ममता राकेश के बेटे और बेटी ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस पर अब ममता राकेश का कहना है कि बच्चे बड़े हो रहे हैं। अब यह उनका स्वयं का निर्णय है। रायशुमारी के बाद उन्होंने खुद फैसला लिया है। बेटी आयुषी निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। अभिषेक राकेश को क्षेत्र के कुछ वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव हारने का काम किया है, इसलिए उसने ये फैसला लिया है। ममता राकेश ने कहा कि मैं कांग्रेस की सच्ची व पक्की सिपाही हूं और रहूंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया है। कई नेताओं के परिवार के लोग अलग विचार धाराओं से जुड़े हैं।

More Stories
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री