
राजेन्द्र शिवली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। कोटद्वार से भाबर को जोड़ने वाली लाइफ लाइन के बीच वीरवार को मालन नदी का पुल धराशाई होने के बाद आज से कंडी रोड को वैकल्पिक रोड के लिए तैयार किया जा रहा है। कोटद्वार विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी और जिलाधिकारी डा, आशीष चौहान के निर्देश पर लोनिवि द्वारा आज से रोड का समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। कंडी रोड को प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहनों के कोटद्वार भाबर के बीच संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। मोटाडाक से आगे वन विभाग द्वारा युद्धस्तर पर रोड को वाहनों के आवाजाही हेतु ठीक किया जा रहा है। लोनिवि और वन विभाग जेसीबी द्वारा रोड का समतलीकरण कर रहे है।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा