
प्रदेश में जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद राज्य दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने आंचल ने भी अपने उपभोताओ को राहत देते हुए अपने आँचल ब्रांड के उत्पादों की कीमतें कम कर दी हैं। बद्री घी 100 रुपये व पहाड़ी घी 50 रुपये सस्ता हुआ है आपको बता दे की आँचल दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम दूध लेकर दूध के विभिन्न उत्पाद तैयार करता है इसमें घी, पनीर, बटर, आइसक्रीम समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। जीएसटी की नई दरों में पनीर को कर मुक्त किया गया। इसके बटर, घी पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत घटा कर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
आंचल ब्रांड ने उत्पादों के दाम में कमी कर दी है। पनीर के 200 ग्राम के पैकेट की कीमत दो रुपये कम कर 88 रुपये कर दी गई है। बटर की कीमत में 20 रुपये कटौती की है। दूध के टेट्रा पैकेज में भी दो रुपये घटाए हैं वही आँचल के नाम से बाजार मे बिकने वाली आइसक्रीम के दामों मे भी कमी की गई है दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया कि जीएसटी की नई दरें लागू होने से आंचल ब्रांड के उत्पादों की कीमतों में टैक्स स्लैब के हिसाब से कमी की गई है

More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने युवाओं की नसो मे जहर घोलने वाले आरिफ और वसीम को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नशे के केप्सूल के माध्यम से बना रहे थे युबाओ को नशे का शिकार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे नशीले केप्सूल किये बरामद.!
एसएसपी हरिद्वार ने जुलाई माह की ली अपराध गोष्टी, लावारिस शवों की सख़्ती से जांच करने और अपराध पर लगाम लगाने के दिये सख्त निर्देश,
बसंत विहार पुलिस ने पार्किंग विबाद को लेकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार.!