
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
24 घंटे के अंदर एसएसपी द्वारा गठित टीम के द्वारा मुठभेड़ का दूसरा अभियुक्त भी पुलिस ने दबोचा
दिनांक 18.11.22 को पुरानी नहर पटरी बहादराबाद में बहादराबाद पुलिस के चेतक कर्मियों पर फायर कर दो व्यक्ति फरार हो गए थे । जिसमें एक व्यक्ति देवराज पुत्र भूरिया निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश मौके से पकड़ा गया था व उसका साथी सिद्धार्थ चौहान पुत्र भान दास निवासी सिंघाडी थाना गुनाहा जिला मध्य प्रदेश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। जिस संबंध में थाना बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 456/ 22 धारा 307 आईपीसी पंजीकृत किया गया था।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रानीपुर व बहदराबाद पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। फरार व्यक्ति सिद्धार्थ चौहान पुत्र भानदास उपरोक्त को रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18.11.22 की रात्रि बंदा न.3 गढ़मीरपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जिस संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 569/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन