ऋषिकेश के मंत्रालय रिसोर्ट मे रिसेप्शनिस्ट अंकिता भण्डारी की मौत ने पर्यटन विभाग की आखो के सामने पर्दा उठा दिया जिसके बाद पर्यटन विभाग हरकत मे आया वो भी जब ,जब खुद उप जिलाधिकारी ने एम डी डी ए,और नगर पालिका को साथ लेकर मसूरी के होटलो, स्पा सैटरो सहित रिसोर्टो मे छापे मारी मे खामिया ही खामिया मिली जिसे देखते ही उप जिलाधिकारी की भौंहे तन गई और उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार निम्नलिखित कार्यवाही अमल में लायी गयी ।
1. होटल इण्डिया – पूर्णतः सीज
2. होटल प्रतीक्षा – 04 कमरे सीज व 20,000/- जुर्माना
3. होटल सोलिटेयर प्लाजा – 1,90,000/-रु0 जुर्माना
4. होटल आशीर्वाद – होटल के ऊपर के दो माले जिनमें 10 कमरे व स्विमिंग पूल बना हुआ है सीज तथा 10,000/-रु0 जुर्माना
5. होटल वैस्टर्न कॉटेज – लाईसेंस निरस्त व 10,000/-रु0 जुर्माना
6. होटल शिवालिक – 1,24,000/-रु0 जुर्माना
7. संजय जैन होम स्टे – लाईसेंस निरस्त व 10,000/-रु0 जुर्माना
8. होटल अमर ग्रांट – लाईसेंस निरस्त व 10,000/-रु0 जुर्माना
9. जायसवाल होम स्टे – लाईसेंस निरस्त व 10,000/-रु0 जुर्माना
10. लण्ढौर वाईन शॉप – 15,000/-रु0 जुर्माना
11. धारा 83 पुलिस अधि0 चालान – कुल 04 चालान पर 40,000/-रु0 जुर्माना



More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त