राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। लोकसभा चुनाव से पूर्व गढ़वाल में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। गत माह कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक रहे पूर्व विधायक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र रावत के कांग्रेस छोड़ भाजपा में घर वापसी से लगे झटके को वह अभी झेल भी नहीं पाई कि आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद रहे भुवन चंद्र खंडूरी और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के भाई मनीष खंडूरी ने भी कांग्रेस को छोड़कर गढ़वाल में कांग्रेस को गहरा झटका दे दिया है। लोकसभा चुनाव होने वाले है, जिसको लेकर सभी राजनैतिक दलों में तैयारियां जोरों सें चल रही हैं। एक तरफ भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में अभी भी मंथन का दौर जारी है।इसी बीच आज कांग्रेस सें भी एक बड़ी खबर सामने आयी है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से अलविदा कर दिया है। यह बात उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट डालकर कही है। शैलेन्द्र रावत के बाद अब मनीष खंडूरी के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस में हलचल मची हुई है। लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा से पहले कांग्रेस पार्टी को यह बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से 2019 में पौड़ी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द