
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
थाना रायपुर के ईश्वर विहार मे गौ वंश की हत्या के विरोध में आज रायपुर चौक पर लोगों ने विरोध में जाम लगा दिया। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना से भीड़ में भारी आक्रोश है। रायपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के बाहर जाम लगाकर लोगों ने नारेबाजी की।गौ वंश के अवशेषों को यहां पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था आपको बता दे की थाना रायपुर क्षेत्र के ईश्वर विहार में एक गौ वंश की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पशु के अवशेष दिखे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए रायपुर चौक को जाम कर दिया और एक पार्टी के नेता पर छेत्र मे रोहिंगिया मुसलमानो को बसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रायपुर थाना अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि भीड़ को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।और कहा की संरक्षित पशु की हत्या के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही