
नरेन्द्र गोयल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
उत्तराखंड मे चल रही लगातार बारिश के चलते अधिकतर नदिया उफान पर है इसी तर्ज पर सुसवा नदी जो सामान्य तौर पर शांत रहती है ने भी रौद्र रूप धारण किया हुआ है जिसने अपनी चपेट मे डोईवाला क्षेत्र मे पडने वाला बुग्गवाला पुल भी ले लिया और पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही डोईवाला इंचार्ज मुकेश त्यागी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुचकर सुरक्षा के लिहाज से क्षतिग्रस्त पुल पर से गुजरने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर संबंधित अधिकारियो को अवगत कराया जिसके बाद आज सुबह से ही पी डब्लू डी विभाग के ऐई एवं जेई ने मौके पर जाकर पुल की स्थिति का जायजा लिया और पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने का काम शुरू कर दिया खबर लिखे जाने तक पुल पर से केवल दोपहिया वाहनो को ही चलने की छूट दी गई है ।

More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री