
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
हरिद्वार। शराब के नशे में पत्नी के साथ हुए विवाद में पति ने पत्नी का सिर फर्श पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपित फरार है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरजुड़ में शराब के नशे में विवाद होने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर उसका सिर फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों की शादी के अभी महज 3 साल ही हुए थे। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदर जुड़ गांव निवासी इरशाद की शादी 3 साल पहले रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इसराना से हुई थी। अभी तक इनके कोई बच्चा नहीं है। आरोप है की शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। शनिवार की देर शाम इरशाद शराब पीकर घर आया। किसी बात को लेकर इरशाद का अपनी पत्नी इसराना के साथ विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते आरोपित ने इसराना की पिटाई करते हुए उसके सिर को फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।
आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा फरार आरोपित पति की तलाश की जा रही

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक