
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री के रुद्रपुर क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस लाइन रुद्रपुर में वीवीआईपी ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई।
ब्रीफिंग के दौरान सभी ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए संपूर्ण मनोयोग से करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगे पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का हैंडबैग व अन्य सामग्री को प्रतिबंधित किया जाय। वीवीआईपी के मार्ग तथा कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार का हैंडबैग व अन्य सामग्री को ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान श्री ए0 पी0 अंशुमन, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर , श्री के0 के0 वी0 के, आईजी विजिलेंस, डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल, डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर, श्री पंकज भट्ट कमांडेंट 46 बटालियन अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा हेतु भारी मात्रा में पुलिस बल, पीएसी, एटीएस व पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।*

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द