
देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। तरला नागल में निर्माणाधीन सिटी पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिहाज से कार्य किया जाए। इस हेतु यहां से गुजरने वाले नाले में चेक डैम बनाये जा सकते हैं।

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन आज उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी के साथ सबसे पहले तरला नागल स्थित निर्माणाधीन सिटी पार्क की साइट पर पहुँचे। यहां चल रहे कार्यों पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही निर्देश दिए कि यहां पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था के साथ ही यहां से गुजरने वाले नाले पर चेक डैम बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आने पर यह चेक डैम आकर्षण का केंद्र भी बन सकेगा। इसके अलावा अधिकाधिक पौधों के रोपण के भी उन्होंने निर्देश दिए।

उन्होंने सहस्त्रधारा रोड पर प्राधिकरण की निर्माणाधीन आलयम आवासीय योजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने आईएसबीटी परिसर का भी निरीक्षण करते हुए इसे और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए कहा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि रेमकी कंपनी से प्राधिकरण ने आईएसबीटी व मॉल दोनों का संचालन अपने हाथ में ले लिया है। बताया कि जल्द ही मॉल का भी संचालन शुरू किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव महोदय ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का आईएसबीटी में विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि बड़े महानगरों की तर्ज पर इसका विकास किया जाए। इसके बाद एसीएस महोदय ने आईएसबीटी आवासीय परियोजना का भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उपाध्यक्ष महोदय श्री वंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनों का आज निरीक्षण किया गया है, उनके कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के सचिव महोदय श्री मोहन सिंह बर्निया, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार व विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्वेस्टर समिट के लिए कराये जा रहे कार्यों पर जताया संतोष
अपर मुख्य सचिव महोदय ने दिसंबर माह में होने जा रही इन्वेस्टर समिट के लिए एमडीडीए द्वारा शहर में कराई जा रही वॉल पेंटिंग इत्यादि की निरीक्षण उपरांत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा से पहले इन कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि जी-20 की तर्ज पर ही एमडीडीए द्वारा पूरे शहर का सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर साइनेज के साथ ही वॉल पेंटिंग के कार्य द्रुत गति से किये जा रहे हैं।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!