मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने 04 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है आज जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता व संवेदनशीलता परखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की अकस्मात चेकिंग हेतु भेजा गया तो पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अकस्मात चेकिंग करने पर मुल्जिम ड्यूटी मैं नियुक्त पुलिसकर्मी को जिला कारागार सुद्वोवाला के गेट पर चैक करने पर डयूटी पर नियुक्त 29 पुलिस कर्मियों में से 04 पुलिस कर्मी सरकारी वाहन में अनुपस्थित पाये गये, अनुपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा निम्न कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गयाः-*
*1- हे0का0 योगेश*
*2- का0 राजेश*
*3- का0 अनुज*
*4- का0 बच्चन सिंह*

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त