राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। गत 9 मार्च को धुमाकोट निवासी ने थाना धुमाकोट में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि स्थानीय निवासी रामपाल पुत्र प्रेम सिंह ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। रिर्पोट के आधार पर धुमाकोट पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई। नाबालिग सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवाडी द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामपाल को नांगलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री