टिहरी: मंगलवार को उत्तराखंड के टिहरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गजा-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खड़सारी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गजा-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खड़सारी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। जिनमे से बलवीर सिंह पुत्र मातबर सिंह, उम्र 33, ग्राम-खरसाड़ी, देवप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लीग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं