आज सुबह हुई दुर्घटना की खबर स्थानीय लोगो ने फोन से थाना कालसी को सूचना दी कि एक यूटिलिटी गाड़ी जुड्डो रोड पर थैना रोड खड्ड पर अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट हो गयी है, इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कालसी मय पुलिस बल के रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके पर रवाना हुए और इसकी जानकारी उच्चाधिकारी गणों, आपदा कंट्रोल तथा एसडीआरएफ व 108 को भी दी गई, मौके पर पहुंचकर घायलों का ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर तत्काल घायलों को प्राइवेट वाहन के माध्यम से पीएचसी कालसी भेजवाया गया, दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी यूटिलिटी no. Uk07ca 5702 जिसको चालक सिक्कू दास पुत्र श्री बेल्मू नि0 ग्राम धनाशू थाना कालसी, देहरादून चला रहा था, जो की मौके पर मौजूद था, पूछताछ पर इसने बताया कि आज अपनी यूटिलिटी गाड़ी से लखवाड़ से विकासनगर बाजार आ रहे थे गाड़ी में 10 लोग सवार थे, जब बोसान बैंड से करीब 3 किमी पहले लखवाड की तरफ रोंडा बैंड नाला पर गाड़ी की ब्रेक फेल होने के कारण साइड लगाने पर गाड़ी नाले में गिर गई, गाड़ी में सबार 8 लोगो को चोटे आई 3 व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई है, घायलों का उपचार चल रहा है।

*नाम पता घायल व्यक्ति*
1- सरदार सिंह चौहान पुत्र दलीप सिंह चौहान नि0 लाइन जीवन गढ़ थाना विकासनगर उम्र 53वर्ष।
2- दीपिका पुत्री रिंकू दास नि0 लखवाड़ थाना कालसी उम्र 12वर्ष।
3- मनीषा पुत्री दौलतराम नि0 कटा पत्थर विकासनगर उम्र 17 वर्ष।
4- खुशी पुत्री भूपेंद्र सिंह नि0 धर्मावाला थाना सहसपुर उम्र 18वर्ष।
5- विजमा देवी पत्नी बाहदुर नि० लखवाड़ थाना कालसी उम्र 50वर्ष
6- गीता देवी पत्नी मंटू वर्मा नि कालसी गेट थाना कालसी उम्र 45 वर्ष
7- निर्मल देवी पत्नी बाबूलाल नि ग्राम पपड़ियां बड़वाला थाना विकासनगर उम्र 45 वर्ष
8- बाला पत्नी गजराज नि वैनीपुर धामपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उम्र 45वर्ष।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं। बाद जांच आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री