*रिलायंस ज्वैलरी शोरुम लूट प्रकरण में बिहार से ट्राजिंट रिमाण्ड पर लाये गये चारो अभियुक्तो को माननीय न्यायालय देहरादून में किया गया पेश*
*माननीय न्यायालय ने चारो अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल*
*जल्द ही अभियुक्तो का लिया जायेगा पुलिस कस्टड़ी रिमाण्ड*
*मुख्य अभियुक्त अभिषेक ने पूछताछ में दी घटना से जुड़ी अहम जानकारियां*
*सितम्बर में दिया जाना था रिलायंस ज्वैलरी शोरुम में लूट की घटना को अंजाम*
*घटना की प्रॉपर रैकी न होने तथा रास्तो की जानकारी न होने के कारण अभियुक्त नही दे पाये थे घटना को अंजाम*
रिलायंस ज्वैलरी शोरुम लूट प्रकरण में बिहार से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाये गये चारो अभियुक्तो को आज दिनांक 25-11-23 को पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सभी चारों अभियुक्तो को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अभिषेक द्वारा बताया गया कि अप्रैल में रायगंज पश्चिम बंगाल में की गयी घटना के बाद वे सभी बिहार में छुप गये थे। उसके बाद गैग के ऑपरेटर द्वारा वर्चुअल कॉल के माध्यम से उससे सम्पर्क कर उसे पहले लखनऊ पहुँचने के लिए कहा गया, उसके बाद देहरादून में घटना करने की योजना की जानकारी देकर देहरादून भेजा। देहरादून में उसे गैंग के अन्य सदस्य प्रिंस, विक्रम व अन्य लोग मिले। योजना के मुताबिक उन्हे सितम्बर माह में घटना को अंजाम देना था, पर उस समय घटनास्थल की प्रॉपर रैकी न होने तथा रास्तों की सही जानकारी न होने के कारण वे लोग घटना को अंजाम नही दे पाये।
अभियुक्त से घटना के संबंध और अधिक जानकारी लेने के लिये उसका पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश