
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखंड के नैनीताल में बॉलीवुड के हास्य कलाकार हेमंत पांडे के साथ वैब सीरीज ‘काफल’ में नजर आएंगी मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की बेटी आरुषि पोखरियाल। अगले चालीस दिनों तक चलने वाली फ़िल्म की शूटिंग के लिए पहुंची आरुषि ही फ़िल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसमें पहाड़ी भाषा और बॉलीवुड के म्यूजिक को मिक्स किया जा रहा है।
मल्लीताल के एक निजी होटल में हिमश्री के बैनर तले ‘काफल’ वैब सीरीज निर्माताओं की टीम रुकी हुई है। आरुषि ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो पहाड़ के लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस लंबे शूट के दौरे के माध्यम से वो आज तक नहीं देखी गई चीजों को सामने लाएंगी। कहा कि इसमें इंडिया मीट्स भारत के माध्यम से ऊत्तराखण्ड के पहाड़ों की खूबसूरती को परोसा जाएगा। इसमें इंदु, कुशा कपिला, मुक्ति मोहन आदि कई जानेमाने चेहरे हैं। इसमें पहाड़ी भाषा को बॉलीवुड म्यूजिक के साथ मिक्स कर सुंदर अंदाज में लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसे डिजनी हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
बॉलीवुड फिल्मों के हाष्य कलाकार हेमंत पाण्डे ने ऊत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग पर खुशी जताई। कहा कि देश दुनिया में ‘काफल’ का नाम होगा। सीरीज में विनय पाण्डे, देवेंदु, इश्तियाक खान आदि नामी कलाकार काम कर रहे हैं। ये यूनिट अगले चालीस दिनों तक काम करेगी और इसमें 150 से 200 लोग काम कर रहे हैं। हेमंत ने ये भी कहा कि सी.एम.ने क्षेत्रीय सिनेमा को 50 प्रतिशत की सब्सिटी देकर इन्हें बढ़ावा दिया है, इससे कुमाउँनी, गढ़वाली और जौनसारी फ़िल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं