
आज आईटीआई निरंजनपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। दीक्षांत समारोह में जिले की विभिन्न आईटीआई यथा कालसी, आई टी आई विकास नगर, आईटीआई महिला देहरादून, आईटीआई राजपुर रोड एवं आईटीआई निरंजनपुर के टॉपर प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैंट सविता कपूर जी एवं अति विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) पंकज कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य निरंजनपुर दिनकर रौंतेला द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न संस्थानों से आए टॉपर्स को प्रमाण पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कैंट द्वारा प्रशिक्षार्थियों क्यों इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामनाएं की। उपनिदेशक (प्रशिक्षण) पंकज कुमार द्वारा इस उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं प्रस्त की एवं बाजार की मांग के अनुसार हर समय कौशल में अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आईटीआई यथा कालसी, आईटीआई विकास नगर, आईटीआई महिला देहरादून, आईटीआई राजपुर रोड एवं आईटीआई निरंजनपुर के व्यवसायवार टॉपर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, गढ़वाली नृत्य, जौनसारी नृत्य एवं गुजराती नृत्य के माध्यम से समा बांधी। आज के कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी द्वारा सभी का धन्यवाद कर किया गया। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन रविंद्र सिंह चौहान एवं अनीता नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य (महिला) पल्लवी, कार्यदेशक रविंद्र रावत, शंभू प्रसाद भट्ट, सुभाष, सराफा अली, आशा भंडारी, अनुदेशक नीलम, ममता बहुगुणा, नमिता बहुगुणा, मीनाक्षी, विजयलक्ष्मी, रेनू, दिव्या, अंचला पुंडीर, पंकज, सोनू, जितेंद्र, दीपेंद्र, खजान, मितेंद्र आदि कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना