
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
सहस्त्रधारा की नदी मे कल शाम नदी के तेज बहाव में बहने से हरियाणा के एक युवक की मौत हो गई मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ सहस्त्र धारा घूमने आया था जहां पर दोस्तों के संग शराब पीने के बाद नदी मे नहाने लगे लेकिन शराब के नशे के चलते नदी के बीच तेज़ बहाव मे युवक ने अपना संतुलन खो दिया जिसके चलते युवक नदी की लहरों मे खो गया लगभग दो किलोमीटर दूर युवक के शव को स्थानीय लोगो ने बाहर निकला सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान अंकुश तुसाम (पुत्र रामफल) निवासी ग्राम शिमला गुजरान, थाना बापौली, जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। घटना के समय मृतक के परिजन भी देहरादून में मौजूद थे और अस्पताल पहुंच गए।

More Stories
दून मेडिकल के डॉक्टरों ने निकला गांधी पार्क तक जुलुस, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन,जाने क्या थी चिकित्स्कों की मांग.!
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने फिर निभाया मानवता का फर्ज़,.बुज़ुर्ग लवारिस शव का पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ किया अन्तिम संस्कार.!