आज दिनांक: 16/ 8/24 की प्रातः 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थानो रोड जंगलात बैरियर के पास एक एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल जंगलात बैरियर के पास पहुंचे तो घायल महिला की पहचान श्रीमती निर्मला देवी पत्नी श्री बलदेव सिंह, उम्र- 63 वर्ष, निवासी भोपाल पानी थाना- रायपुर के रूप में हुई। जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिक्तिसकों द्वारा उपरोक्त घायल महिला को मृत घोषित किया गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला सोडा सरोली से बड़ासी की तरफ मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थी, जिन्हे जंगलात बैरियर के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी गयी तथा वाहन रायपुर की तरफ भाग गया। मृतका का पुत्र मौके पर मौजूद था। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री