राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। 16 मई को थाना लक्ष्मणझूला में हरिपुरकलां जिला हरिद्वार निवासी ताराचन्द्र मिश्रा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने मोहनचट्टी रोड घटटूघाट पर स्थित जमीन बने रिजॉर्ट एच2O होसपिटलिटी (सुखम रासा) को अपने मित्र अभियुक्त निवासी पदमपुर सुखरो, कोटद्वार, जिला पौड़ी, हाल पता, निराला स्टेट, टेक जोन 4, नोएडा एक्सटेंशन ग्रेटर नोएडा, उप्र निवासी चेतन सिंह नेगी पुत्र जयवंत सिंह नेगी को देखरेख हेतु दिया गया था। कुछ समय बाद जब वह अपने रिजॉर्ट में पहुंचे तो पता चला कि चेतन सिंह द्वारा उनके रिजॉर्ट पर कब्जा करते हुये धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति को लीज पर दे दिया गया है। उनके आपत्ति करने पर चेतन सिंह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता लेते हुए स्वयं मॉनिटरिंग कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन कर अभियुक्त चेतन सिंह नेगी को थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा