
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के हार्मोटेज में शनिवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ । कचरे को कार्बन नैनोमटेरियल में पुनर्चक्रित करने और विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए उनके लक्षण वर्णन पर प्रशिक्षण कार्यशाला।कार्यक्रम के अध्यक्षता कुलपति प्रो.संतोष कुमार से हुई।
इस दौरान ग्वालियर से अनुराग श्रीवास्तव, पुष्पा भाकुनी, नंद गोपाल साहू,संदीप राणा व देशभर से आए विभिन्न शोधार्थियों के कार्यों की समीक्षा की। वहीं तनुजा आर्य ने बताया कि किस प्रकार से एग्रीकल्चर से होने वाले वेस्ट से ग्राफीन के उत्पादों को बनाने की प्रक्रिया के बारे में अपना पोस्टर के जरिये बताया। दीक्षा भट्ट ने बताया वेस्ट प्लास्टिक से कैसे कार्बन नैनो मटेरियल वह सुपर कैपेसिटर किस प्रकार से बनाया जाए इसके ऊपर अपने विचार रखें।
शोधार्थी पूनम यूपीएस देहरादून ने बताया कि किस प्रकार वेजिटेबल ऑयल से जंग विरोध विरोधक सब्सटेंस बनने पर उस पर काम चल रहा है। पेग विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की शोधार्थी रमन ने जिंक कैपेसिटी की गुणवत्ता बनाने के लिए अपने विचार रखें।
देहरादून ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के डॉक्टर सर्वेंद्र राणा ने बताया आज देश प्लास्टिक और उन उपयोगी वस्तुओं से ऊर्जा बनाने के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कम कर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को ऊर्जा राष्ट्र बनाने का है जिसके तहत ग्राफीन निर्माण और उसके उपयोग का छात्र-छात्राओं को स्थलीय ज्ञान दिया जा रहा है। बेंगलुरु से कार्यशाला में पहुंचे प्रोफेसर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा पर्यावरण के लिए चिंता का कारण बन चुके प्लास्टिक से अब ग्राफीन कैमरा बैटरी लैपटॉप समेत विभिन्न उत्पाद बनाने का काम शुरू किया जा चुका है प्लास्टिक के शोधन से ऊर्जा बनाने का काम किया जा रहा है जिसका आने वाले समय में देश को फायदा मिलेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. सुमन महंदीय, प्रो. सवेंद्र राणा, अतुल ग्रोवर, डॉ. महेश आर्य, प्रो. पुष्पा जोशी, प्रो. सोहेले, प्रो. सहराज अली,प्रो. संतोष कुमार, पुष्पा भाकुनी,अभिषेक मेहरा, तनुजा आर्य,राजेश भट्ट,मनोज बोरा,नीतीश सेमवाल,उपेंद्र रुद्रा आदि गोवा, ग्वालियर, पाण्डुचेरी, हिसार, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, देहरादून, हिमांचल, अलीगढ, पंतनगर, फरीदाबाद, दिल्ली, अहमदाबाद, समेत देशभर के कॉलेज व विश्वविद्यालय ने प्रतिभाग किया।


More Stories
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!
NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी.!
एम्स ऋषिकेश मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।