राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार के लक्सर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया जहा पर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़ंजाकुतुबपुर निवासी सुमित (24) शुक्रवार की सुबह घर से किसी काम से लक्सर जा रहा था। जैसे ही वह लक्सर-रायसी मार्ग पर कुछ दूर पहुंचा तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये मौके पर भीड को इकठ्ठे होते देख चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। साथ ही लक्सर-रायसी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क से हटे। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी रक्त दान शिविर लगाकर लहू का व्यापार करने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,.पकडे गये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो से रक्त दान कराकर बेचते थे महंगे दामों मे,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे खून किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को भी किया सीज़,
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में,ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल खुलासा,घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 नेपाली मूल के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम.!
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !