राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
पौड़ी। उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव का है जहां खेत में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया इस घटना में महिला को बाघ खींचकर झाड़ी में ले गया जहां उसकी मौत हो गई।
महिला का शव झाडि़यों में अटका था, उसे देर रात निकाल लिया गया घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष फैल गया है।
घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल की है। यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। नैनीडांडा के पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख संजय गौड़ ने बताया कि यह क्षेत्र केटीआर के जंगलों से सटा बाघ प्रभावित क्षेत्र हैं।
मंगलवार को गांव की बिगारी देवी (46) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह दिन में गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की तो झाड़ियों में महिला का शव पड़ा दिखा। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के बावजूद महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
मैगी पॉइंट के पास लोडर जीप में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी,मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बँधी मिलने के बाद पुलिस जाँच मे जुटी.!
परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!