
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाये रखने, आपराधिक घटना घटित होने पर अभियुक्तों को ट्रेस करने, संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाये रखने के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के दृष्टिगत बीईएल द्वारा सीएसआर योजना के तहत एक करोड़ की लागत से 50 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे (41 Fix, 03 PTZ, 06 ANPR) लगाये जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी एवं विश्वेशर पुच्चा महाप्रबन्धक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर के उपरान्त अति शीघ्र भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा कोटद्वार शहर में सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन कार्य प्रारम्भ करने के साथ अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रुम भी स्थापित किया जायेगा, जिसमें वीडियों वॉल व कम्यूटर सिस्टम लगाये जायेंगे। आधुनिक पुलिस कंट्रोल रुम की अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्पूर्ण भूमिका रहेगी। पुलिस द्वारा कोटद्वार में अत्याधुनिक एमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम के नाम से शुरु किए इस भवन को आधुनिक तरीके से समुचित व्यवस्था के साथ नियंत्रण कक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है, जिससे पुलिस की पूरी तकनीकी सेल एक ही जगह से सभी काम को देख भी सकेगी

More Stories
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही के वीडियो के बाद उत्तराखंड पीएचक्यू आया सामने, IG कुमाऊ ने वीडियो मे दिखने वाले निलंबित पुलिस कर्मी का बताया पूरा सच,वीडियो मे दिखने वाला सिपाही को बताया अपराधी प्रवर्ती का और खा चूका है जेल की हवा.!
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक