
महंगे फोन लेकर चलना मोबाइल लुटेरो ने मुश्किल कर दिया था ये मोबाइल झपटमार चलती बाईक से ही मोबाइल लपक कर तेजी से बाईक भगा ले जाते है इसी तरह का एक मामला दिनांक 5.10.2012 को *वादिनी हर्षिता शर्मा* पुत्री श्री शरद कुमार शर्मा द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 4.10.2021 को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका आईफोन मोबाइल रिस्पिना पुल के पास से लूटकर ले गए है l वादिनि के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर *एफआईआर नंबर 409/2021 धारा 392 आईपीसी बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया l दौरान विवेचना पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी, सीसीटीवी कैमरा व सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त गण *1. मंगल पुत्र नारायण मुनि तथा 2. सोनू उर्फ सुनील पुत्र महिपाल निवासीगण केशव बस्ती डोईवाला* प्रकाश में आए थे l अभियुक्त गण के घर से लूटा गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, को बरामद कर लिया गया था l जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/482/420 आईपीसी की वृद्धि की गई l अभियुक्तगण घर से फरार हो गए थे l अभियुक्त सोनू उर्फ सुनील पुरसाडी जेल जनपद चमोली में चोरी की घटना में बंद है l तथा अभियुक्त मंगलू लगातार चल रहा था l अभियुक्त मंगलू के विरुद्ध *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा 6 अक्टूबर 2022 को ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था* l *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून* द्वारा उक्त इनामी लुटेरे को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था l जिसके क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व क्षेत्राधिकार नेहरू कॉलोनी* के निर्देशन में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा उक्त इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था l गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व मुखबिर की सूचना पर उक्त इनामी अभियुक्त मंगलू को कल दिनांक 11.11.2022 को डोईवाला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है l अभियुक्त को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है l
*नाम पता अभियुक्त*
मंगलू पुत्र नारायण मुनि उम्र 20 वर्ष निवासी केशव बस्ती कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून l
हाल निवासी – गुलियाना मंडी हरियाणा
*इनामी धनराशि* … *रु 5000*(श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा)
*गिरफ्तारी टीम*
1. उपनिरीक्षक अमित ममगाई थाना नेहरू कॉलोनी
2. उप निरीक्षक अरुण असवाल
3. कांस्टेबल मुकेश कंडारी
4. कांस्टेबल विजय कोतवाली डालनवाला
5. कांस्टेबल रविंद्र टम्टा कोतवाली डोईवाला

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !