उत्तराखंड में लगभग तीन महीने बाद एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का मामला सामने आया है। नए साल में कोरोना मरीज की मौत का पहला मामला है। इसके अलावा देहरादून और नैनीताल जिले में तीन नए संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 414 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें तीन लोग संक्रमित मिले। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे पहले 26 सितंबर 2022 को एक मरीज की मौत हुई थी।
प्रदेश में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक कुल 334 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें हुई है। वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 34 है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.72 प्रतिशत और रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत दर्ज की गई है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट करने वाले टैक्सी ड्राइवर को कुछ घंटो मे ही किया गिरफ्तार !
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !