
हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक नया फार्मूला पेश किया है।बता दें कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। नए फार्मूले के अनुसार पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।
देखना यह है कि बरसों से ग्रेड पे 4600 मांग करने वाले पुलिसकर्मी क्या सरकार के इस नए फार्मूले से संतुष्ट होंगे या फिर उनके आंदोलन की बयार अभी भी जारी रहेगी? सरकार हर तरीके से इन पुलिसकर्मियों को मनाने की कोशिश कर रही है लेकिन यह भी बेहद आश्चर्य की बात है कि आखिर क्यों 4600 ग्रेड पे पर वर्तमान पुलिसकर्मियों के लिए सहमति नहीं बन पा रही है?
इस नए फार्मूले पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कहां की इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।”

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त