
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं और आमजन की सुरक्षा एवं यातायात को सुव्यवस्थित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आयोजित बैठक में निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने को कहा गया। पहाड़ी मार्गो की भोगोलिक स्थिति, सड़क मार्ग पर तीव्र चढ़ाई एवं ढालदार सड़कों पर खतरनाक मोड़ो के सम्बन्ध में आज प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह द्वारा प्रशासन, यातायात, नेशनल हाईवे, परिवहन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा, यातायात निरीक्षक कोटद्वार शिव कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, यातायात उपनिरीक्षक नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
शिवाली पत्रकार

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा