उत्तराखंड की राजधानी में यहाँ झुग्गियो में लगी भयंकर आग,3 बच्चों को स्थानीय युवकों ने अपनी जान पर खेलकर बचाया……
देहरादून: थाना कैंट के गोविंद गढ़ क्षेत्र के खुडबुड़ा स्तिथ झुग्गियों मे आज सुबह बड़ा हादसा हो गया जहां कुछ घरेलू सिलेंडरों में आग लग गयी आग इतनी भयानक थी कि आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
मकान में मौजूद 3 बच्चों को स्थानीय युवकों ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले बच्चों ने कुछ तार आदि जलाई थी जिस कारण ये हादसा हो गया।
सूचना मिलने पर फायर सर्विस की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण 22 झुग्गियां जलकर स्वाहा हो गयी।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक