उत्तराखंड में विदेशी मेहमानों में भी चारधाम यात्रा 2024 का उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे; रजिस्ट्रेशन के लिए दी जा रही खास सुविधा…..
देहरादून: इस वर्ष 10 मई को गंगोत्री यमुनोत्री तथा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा आरंभ हो चुकी है। उत्तराखंड हिमालय के प्रसिद्ध चार धामों की यात्रा में भारत के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं।
चारधाम यात्रा को लेकर भारत ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमानों में भी खासा उत्साह है।चारधाम यात्रा को लेकर भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी मेहमानों में भी खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे ऋषिकेश में विदेशी मेहमानों के पंजीकरण लिए खास सुविधा दी जा रही है। उनके लिए अलग से काउंटर तथा हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
उत्तराखंड हिमालय के प्रसिद्ध चार धामों की यात्रा में भारत के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। इस वर्ष 10 मई को गंगोत्री, यमुनोत्री तथा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा आरंभ हो चुकी है। साथ ही चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
हर साल विदेश से भी तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार शुरुआत में ही विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा नजर आ रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से ऋषिकेश में विदेशी मेहमानों के लिए अलग से पंजीकरण काउंटर खोल दिया गया है।उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से पंजीकरण हेतु अलग व्यवस्था कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि 10 मई को जर्मनी और रूस के और 11 मई को अमेरिका के यात्रियों को नियमानुसार पंजीकरण करके यात्रा पर भेजा गया है।


More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !