
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत लोकेश दास ने जातिगत भेदभाव पर प्रहार करते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जब भगवान ने सभी मनुष्यों को समान बनाया है तो भेदभाव क्यों?” साथ ही राम जयंती की तरह महर्षि वाल्मीकि जयंती भी समान श्रद्धा से मनाने की बात कही। सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता निधि बहुगुणा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में झुमैलो ग्रुप ने मां नंदा देवी राजजात यात्रा पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें शहर और आसपास से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महंत ने राजनीतिक संदर्भों का जिक्र करते हुए समाज को धर्म के आधार पर बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की अपील की।
पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने इसे सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी और युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की बात कही और संगठित समाज की आवश्यकता पर बल दिया।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, देश के पहले एमडी, डीएम पेन मैनेजमेंट फिजिशियन डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल !
राजधानी पुलिस ने होली को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारिया की पूरी,देहरादून जनपद को 3 सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर तथा 53 सब सेक्टर में बांटा, एसएसपी ने सभी जनपद वासियो से कानून का पालन करने की करी अपील !
होली पर पौड़ी पुलिस ने बिखेरी करीब चार दर्ज़ेन लोगो के चेहरों पर मुस्कान !