उत्तराखंड में जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए हेलीकाॅप्टर ने भरी उड़ान, 20 श्रद्धालु हुए रवाना…….
देहरादून: एयरपोर्ट पर बीते कई दिनों से माैसम खराब था। जिसके चलते हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे थे।
माैसम साफ होने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने आज 20 यात्रियों को लेकर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर करीब चार दिन बाद मौसम साफ हुआ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है।
मौसम साफ रहने पर जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर दो फेरे लगाएगा। एक फेरे में 20 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं, दूसरे फेरे में श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी।


More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री