राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर डंपर की चपेट में आकर 20 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुवाखाल से बाइक पर सवार होकर जा रही युवती बाइक से अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आकर युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। जिला चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह कोतवाली पौड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि अपर चोपड़ा, कोटद्वार रोड़ पौड़ी में एक बाइक बुवाखाल से पौड़ी की तरफ जा रही थी। इसी बीच बाइक में पीछे बैठी युवती अनियन्त्रित होकर नीचे गिर गई और विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस द्वारा गंभीर रुप से घायल युवती को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। चिकित्सालय में चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना से संबंधित डंपर और चालक तथा बाइक को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान मरगांव परसुंडाखाल जनपद पौड़ी निवासी पार्वती पुत्री यशवन्त सिंह रावत के रूप में हुई।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे एसएसपी दून के कडे तेवर, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास