
थाना किच्छा में पंजीकृत एफआईआर नंबर 354/ 2022 धारा 365 आईपीसी में गुमशुदा की बरामदगी 2 साल से ना हो पाने के कारण गुमशुदा की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना निरीक्षक बसन्ती आर्य प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सुपुर्द की गई। जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा गुमशुदा की बरामदगी के लगातार प्रयास किये गए जिस पर उक्त अभियोग की गुमशुदा बालिकाको थाना निमज राजस्थान से सकुशल बरामद किया गया, बालिका द्वारा बताया गया कि घर में रोज़ लड़ाई झगड़ा होने के कारण बालिका का पढ़ने में मन नहीं लगता था, पढ़ाई को लेकर घर में परिजनों के डाटने से परेशान होकर बालिका घर से नाराज होकर ट्रेन से अपनी मौसी के घर राजस्थान चली गई थी। बालिका और बालिका के परिजनों की बाल कल्याण समिति रुद्रपुर के समक्ष काउंसलिंग कराई गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि भविष्य में बालिका का ध्यान रखकर उसे प्यार देंगे और उसकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देंगे। परिजनों द्वारा बालिका को 02 साल बाद सकुशल पाकर पुलिस टीम की काफी प्रशंसा की गई।

More Stories
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी,चारधाम यात्रा पंजीकरण 6 लाख से अधिक पहुंची,इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद।
उधम सिंह नगर पुलिस ने लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की नकली NCERT पुस्तकों का बड़ा जखीरा किया बरामद, DGP उत्तराखंड ने पुलिस टीम को 20 हजार की धनराशि से पुरस्कृत करने की कि घोषणा !
कबेनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण, मंत्री ने ट्रैफिक, पानी और पुल निर्माण पर दिए कड़े निर्देश !