
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। लंढौर बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर, लंढौर बाजार में शनिवार को द्वादशी तिथि के पावन अवसर पर “एक शाम खाटू वाले के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संध्या होते ही मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया और पूरा वातावरण “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” जैसे भजनों से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5 बजे भजन संध्या से हुई, जिसमें सहारनपुर से आए भजन गायक मोहित शर्मा परिवार एवं उनकी मंडली ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। देर रात तक चले कीर्तन में भक्त झूमते नजर आए। रात्रि 9 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समिति सदस्यों ने बताया कि मसूरी में “एक शाम खाटू श्याम के नाम” का यह चौथा आयोजन है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। आयोजकों का कहना है कि बाबा के प्रति लोगों की आस्था दिनोंदिन गहरी होती जा रही है। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
खाटू श्याम बाबा की महिमा
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर देश-विदेश में श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। पौराणिक मान्यता के अनुसार खाटू श्याम बाबा महाभारत के वीर बर्बरीक का ही स्वरूप हैं, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान दिया था। कहा जाता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा से मनोकामना मांगता है, उसकी हर इच्छा पूर्ण होती है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि देहरादून में भी बाबा श्याम का धाम स्थापित होने से स्थानीय श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिली है और वहां भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजक का संदेश “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” इसी भावना के साथ आयोजित इस भक्ति संध्या ने मसूरी में आस्था और उत्साह का नया अध्याय जोड़ दिया।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री