
आज प्रातःकाल करीब 04:45 बजे फायर स्टेशन रतूडा क्षेत्रान्तर्गत स्थान राजकीय इंटर कॉलेज रतूडा धनपुर के समीप एक ट्रक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फायर स्टेशन से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, एक फायर टेंडर व एक मिनी हाई प्रेशर के सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए। आग को हॉज पाइप फैलाकर तत्काल बुझाना आरंभ किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए एफएस यूनिट गुलाबराय को भी अग्निशमन कार्य हेतु बुलाया गया। उपस्थित समस्त फायर सर्विस कार्मिकों के अथक प्रयास से आग को काबू में किया गया तथा वाहन में रखे सामान व वाहन को लगभग 60% तक बचाया गया है।


More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा