
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
दिल्ल से उतराखंड घुमने आई महिला को सडक किनारे लगे फूल ने इतना आकर्षित किया कि महिल ने अपनी जान ही खतरे मे डाल दी प्राप्त सूचना के आधार पर पेड से फूल तोड रही महिला संतुलन खोने के चलते खाई मे गिर गई जिसकी सूचना चौकी सबदरखाल थाना देवप्रयाग पौड़ी को प्राप्त हुई कि एक महिला जो सिरालाखाल में रोड़ के किनारे पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ रही थी अचानक पैर फिसलने के कारण 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।
सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी सबदरखाल मय पुलिस टीम आपदा राहत दल मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तथा कड़ी मेहनत व बड़ी मशक्कत के साथ गहरी खाई में उतरकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को खाई से बाहर निकाला गया तथा 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी भिजवाया गया। स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त महिला सुनीता देवी जो दिल्ली में रहती है, अपने मायके सिरालाखाल आई हुई थी।
*नाम पता घायल महिला*
सुनीता देवी (उम्र 35वर्ष) पत्नी श्री विजयपाल, निवासी-कोटला, मुबारकपुर, दिल्ली।
*पुलिस टीम*
1.उप निरीक्षक अमित कुमार
2.मुख्य आरक्षी 78 बुद्धिबल्लभ सिंह
3.रिक्रूट आरक्षी अजय

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा