
हल्द्वानी। शहर में दिन–दहाड़े हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भाजपा के पार्षद और संगठन से जुड़े अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने जज फार्म निवासी युवक नितिन पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर भी कब्जे में ले ली है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार घटनास्थल पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू भाजपा विधायक बंशीधर भगत के करीबी माने जाते हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!