उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही पिछले छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है। ये मामला उत्तराखंड विधान सभा सत्र में जमकर गूंजा…….
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही पिछले छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है। ये मामला उत्तराखंड विधान सभा सत्र में जमकर गूंजा। कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने इस मामले को जोरशोर से उठाया।
उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही पिछले छह माह लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है।ये मामला उत्तराखंड विधान सभा सत्र में जमकर गूंजा। कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने इस मामले को जोरशोर से उठाया।
धारचूला के विधायक हरीश धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड विस के मानसून सत्र में इस मामले को जोरशोर से उठाया।विधायक धामी ने कहा कि एसओजी का एक सिपाही पिछले छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है।
उन्होंने सवाल किया कि एक सामान्य वेतनभोगी कर्मचारी लंदन जैसे महंगे शहर में कैसे रह सकता है?सदन में चर्चा के दौरान विधायक धामी ने अपने विस क्षेत्र में फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने का मामला भी उठाया। उन्होंने पुलिस पर क्षेत्र के युवाओं को नशे के झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया।
साथ ही चुनौती दी कि यदि उनकी यह बात गलत निकली तो वो विस की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे और भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे।


More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 5 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण, 19 गैस सिलेंडर जब्त, गैस की कालाबाजारी में 2 गिरफ्तार, 2 मुकदमें दर्ज
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं