
आज प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग की केदारघाटी हेतु संचालित होने वाली आर्यन एवियेशन प्रा.लि. का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) हो गया था। इस दुःखद घटना में इस हैलीकॉप्टर के पायलेट, मात्र 02 वर्ष की नन्हीं बालिका सहित कुल 07 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो गयी थी।
राजस्व उपनिरीक्षक फाटा द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग को दी गयी तहरीर के क्रम में आर्यन एवियेशन प्रा.लि. के बेस मैनेजर विकास तोमर तथा एकाउंटेबल मैनेजर कौशल पाठक द्वारा अपने दायित्यों के प्रति बरती गई घोर लापरवाही जिससे उपरोक्त दुर्घटना कारित हुयी।
शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 28/2025 धारा 105 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 10 वायुयान अधिनियम बनाम विकास तोमर व कौशिक पाठक का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग