March 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

विकासनगर के जीवनगढ मे चोरी और सीना जोरी का मामला आया सामने,बिजली बिल जमा ना होने पर कनेक्शन काटने गये अधिकारी और कर्मचारियो संग की मारपीट,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की शुरू।

विकासनगर की ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में चोरी और सीनाजोरी का मामला सामने आया है जहां पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने के कारण अवर अभियंता ने डाकपत्थर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त सूचना जानकारी के अनुसार अवर अभियंता बारू सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में वसूली अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया था। वहां हनीफ नाम के उपभोक्ता पर 15801 रुपये का बकाया था। उसने अंतिम बार पांच हजार का भुगतान छह अप्रैल 2022 को किया था। बकाया बिल का भुगतान न करने पर कर्मचारियों ने उसका कनेक्शन काट दिया। इस पर हनीफ भड़क गया। उसने मौके पर मौजूद स्टाॅफ प्रवीन कुमार, अर्जुन चौहान, प्रवीन राठौर, दीपक कुमार सहित मेरे साथ भी हाथापाई और मारपीट की है हमारे द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद अवर अभियंता ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कामकाज में बांधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

You may have missed

Share