
एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि सुनील भट्ट नाम के एक व्यक्ति द्वारा पिछले कुछ समय से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है तथा दिनांक: 25-09-23 को कांवली रोड पर काम पर जाते समय उक्त व्यक्ति द्वारा उसके साथ छेडखानी की गयी तथा मना करने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने तथा चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गयी, वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*महिलाओं की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता है, इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। यदि किसी बालिका/महिला के साथ कोई अपराध होता है तो उसे छुपाये ना, तत्काल पुलिस को बतायें :-अजय सिंह एसएसपी देहरादून*

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा